फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के तीन छात्र दिल्ली में होंगे सम्मानित

Thu, 14 Jan 2016 05:06 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में जिले के तीन छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा पिछले वर्ष सितंबर में नई दिल्ली में हुई थी। इन छात्रों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। तीनों छात्र जीआईसी कोटद्वार के हैं।
विज्ञापन

भारत स्काउट एवं गाइड के मुख्य आयुक्त मदन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव ने बताया कि जीआईसी कोटद्वार के छात्र सुमित, किशन सिंह व अंकित कुमार ने स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति पुस्कार परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा 2015 के सितंबर माह में भारत स्काउट एवं गाइड्स के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई थी। भारत स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव केशर सिंह ने बताया कि जिले के पांच छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इनमें तीन छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को सराहनीय बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें