फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन न होने के कारण नगर निगम के तीन नए ट्रैक्टर बने शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन की ओर से वार्डों में कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदे गए तीन ट्रैक्टर शोपीस बने हुए हैं। दरअसल, इन ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण व्यावसायिक उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है। नगर निगम परिसर में खड़े ये ट्रैक्टर धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नगर निगम प्रशासन ने करीब 14.1 लाख के तीन ट्रैक्टर खरीदे, लेकिन अभी तक विक्रेता कंपनी की ओर से इनका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा सका है। ऐसे में इन ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं हो पा रहा है। ट्रैक्टरों का उपयोग न होने से कूड़ा निस्तारण में भी नगर निगम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त पीएल शाह का कहना है कि ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग के रुद्रपुर कार्यालय में कराया जाना है जो अभी तक नहीं हुआ है। विक्रेता कंपनी को इस संबंध में नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें