फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति समेत तीन की मौत

Wed, 26 Apr 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
spot - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक दंपति और एक अन्य महिला की मौत हो गई। तीनों लोग देहरादून से अपने गांव थराली (चमोली) जा रहे थे।
विज्ञापन


देवप्रयाग थाना पुलिस को बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि देवप्रयाग से करीब 11 किलोमीटर दूर मूल्यागांव के समीप खाई कोई छोटा वाहन खाई में गिरा हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस कर्मी खड़ी चट्टानों से किसी तरह खाई में उतरे तो मौके पर एक महिला और पुरुष मृत पड़े थे, जबकि एक अन्य महिला घायल हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने घायल को सड़क तक पहुंचाया लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीनों मृतकों की शिनाख्त सेवानिवृत्त कैप्टन बचन सिंह रावत (60) पुत्र कल्याण सिंह रावत व उनकी पत्नी नंदी देवी (52) और  रेखा देवी (31) पत्नी विनोद सिंह हाल निवासी मकान नंबर 197 नवादा देहरादून मूल निवासी थराली बाजार जनपद चमोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि खाई में अन्य की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अन्य कोई नहीं मिला। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में नंदी देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। उन्होंने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतका रेखा का पति इंदिरेश अस्पताल देहरादून में काम करता है। वह अपने गांव गेहूं की फसल काटने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें