फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन दिवसीय तृतीय सोपान जांच परीक्षा 14 मई से

Tue, 12 May 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत स्काउट व गाइड जनपद पौड़ी की तीन दिवसीय जनपदीय तृतीय सोपान जांच परीक्षा 14 मई से मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित होगी। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रूप चंद्र लखेड़ा के अनुसार, यह तीन दिवसीय आवासीय कैंप 14 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें दुगड्डा, यमकेश्वर, जयहरीखाल, द्वारीखाल व रिखणीखाल ब्लॉक के स्काउट व गाइड प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक विद्यालय से छह से आठ स्काउट व गाइड प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों को निर्धारित गणवेश व आवश्यक सामग्री के साथ उपस्थित होना होगा। संवाद
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें