फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 25 फरवरी से शुरू होगा तीन दिवसीय शहीद मेला, समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। तीन दिवसीय शहीद मेला आयोजन के संबंध में नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। अधिशासी अधिकारी शिवानी सालार की उपस्थिति में शहीद मेला आयोजन के लिए समितियां गठित की गईं।
विज्ञापन


अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व उनके निकट सहयोगी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की स्मृति में प्रतिवर्ष दुगड्डा में शहीद मेला का आयोजन किया जाता है। आगामी 25 फरवरी से शुरू होने वाले मेले के संबंध में आयोजित बैठक में ईओ शिवानी सालार ने बैठक में मौजूद नागरिकों से सुझाव मांगे। ईओ की मौजूदगी में खेल समिति, सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति, मंच संचालन समिति, खान-पान समिति, पुरस्कार समिति का गठन किया गया। ईओ ने बताया कि 25 फरवरी को दीप प्रज्ज्वलित होने के साथ ही शहीद मेला शुरू होगा। क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं झांकियां निकालेंगे। शाम को संस्कृति विभाग की टीम के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। बैठक में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष शांति देवी, सभासद रेनू सुंद्रियाल, सुशीला देवी, अंशु देवी, अतुल अग्रवाल, पूर्व शिक्षाविद रामप्रसाद बड़ोला, रामअवतार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें