फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन मुक्केबाज नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

Sun, 05 Apr 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के तीन मुक्केबाज 8वीं यूथ बालक/बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 19 अप्रैल तक असम के गुवाहाटी में खेली जाएगी।
विज्ञापन

स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि उत्तराखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 3 से 5 अप्रैल तक हरिद्वार में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में कोटद्वार के मुक्केबाज अंशवीर ने 50 से 55 किग्रा. भार वर्ग में, रक्षित जोशी ने 75 से 80 किग्रा. भार वर्ग में, मानसी नेगी ने 65 से 70 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। आरोहण सिंह ने 60 से 65 किग्रा. भार वर्ग में, हिमांशु बिष्ट ने 65 से 70 किग्रा. भार वर्ग में, सार्थक सिंह ने 80 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंशवीर, रक्षित जोशी और मानसी का चयन 8वीं यूथ बालक/बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने इन मुक्केबाजों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें