फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपानी में धमका टस्कर हाथी, धान का खेत किया चट

विज्ञापन
कोटद्वार के लालपानी में हाथी द्वारा चट की गई धान की फसल। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सनेह क्षेत्र में हाथी की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात को एक टस्कर हाथी लालपानी की आबादी के बीच धमक गया। हाथी ने यहां घरों के पास के धान के खेत चट कर डाले। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर याकूब अली ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे जंगल से निकलकर एक टस्कर हाथी लालपानी की आबादी में धमक गया। हाथी की धमक से सो रहे लोग जाग गए। उन्होंने हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। हाथी ने किसानों के खेत में घुसकर धान की फसल चट कर दी और एक बड़े खेत को रौंद डाला। सूचना पर रात को पहुंचे वन कर्मियों ने हवाई फायर की। तब जाकर वह जंगल की ओर भागा। बताया कि किसानों को मुआवजा देने के लिए बुधवार को खेत की पैमाइश की गई। हाथी से सुरक्षा के लिए लालपानी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें