फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हजारों अकीदतमंदों ने अदा की अलविदा जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अलविदा जुमे पर जामा मस्जिद समेत क्षेत्र की मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक होने से मस्जिदों को सजाया गया है। वहीं, अलविदा जुमे की नमाज के बाद ईद की खरीदारी के लिए अब बाजार में रौनक नजर आने लगी है।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद बदरूल इस्लाम अंसारी ने शुक्रवार दोपहर अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अवाम के लिए खैर-ओ-बरकत की दुआएं मांगी गईं। वहीं, रोजेदारों और मुस्लिमों ने नमाज से पहले तकरीर में भी शिरकत की। मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले अकीदतमंदों को किसी तरह की मुश्किल न हो और सड़क पर जाम की स्थिति न बने, इसे देखते हुए मस्जिदों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और यातायात पुलिस गश्त पर रही। जामा मस्जिद के बाहर दमकल वाहन को भी खड़ा रखा गया।

अलविदा जुमे पर शाम रोजा इफ्तारी के बाद मुस्लिमों की ओर से एकदूसरे को ईद-उल-फितर की अग्रिम शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया और साथ ही ईद की तैयारी के लिए बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। जिससे बाजार में रौनक छा गई। शहर में जहां अलग-अलग जगहों पर लगी स्टॉल पर रेडिमेड कुर्ते, टोपी, जा-ए-नमाज आदि सामान की खरीदारी की गई। वहीं युवाओं में चश्मे, बैल्ट, जींस-टीशर्ट, जूते आदि को लेकर काफी क्रेज दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें