फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनीबड़ और जीवानंदपुर में तीन दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल फुुंक जाने से नगर निगम के खूनीबड़ और जीवानंदपुर क्षेत्र में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के जीवानंदपुर में सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल से जीवानंदपुर और खूनीबड़ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। रविवार को ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। लोग तीन दिनों से पानी के लिए अन्य क्षेत्रों में भटक रहे हैं। कुलदीप सिंह रावत, सपना नेेगी, जय भट्ट, राकेश कुमार ने कहा कि सिंचाई विभाग ने अभी तक ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं कराई है। पेयजल आपूर्ति के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों को पानी के टैंकरों के लिए कहा जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। सैकड़ों की आबादी पानी के लिए दुर्गापुरी और उमरावनगर आदि दूर दराज के क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर है। उधर, जलसंस्थान की जेई प्रीति ले बताया कि जीवानंदपुर स्थित ट्यूबवेल सिंचाई विभाग का है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ट्यूबवेल की मरम्मत शीघ्र शुरू करने के लिए कहा गया है। क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल सप्लाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें