फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुमखाल-सतपुली हाईवे के वैकल्पिक मार्ग के सुधारीकरण की मांग

Wed, 24 Dec 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग की दशा सुधरने से दूरी होगी कम, बड़ी आबादी को मिलेगा इसका लाभ
विज्ञापन

सतपुली। हाईवे-534 पर गुमखाल-सतपुली के बीच चल रहे चौड़ीकरण से लगने वाले जाम से निजात के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई गई है।
जयहरीखाल विकासखंड के अंतर्गत सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की बरसात के बाद से हालत खराब है। भारी वाहन मार्ग से होकर नहीं गुजर पाते हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा है कि एनएच-534 से सतपुली से जयहरीखाल की दूरी 26 किमी है जबकि सतपुली से वाया मैंदोली, जयहरीखाल की दूरी महज 16 किमी ही है। रखरखाव के अभाव में प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की हालत बेहद बदहाल है।
विज्ञापन

मार्ग पर जगह-जगह मलबा, बोल्डर आदि पड़ा होने से मार्ग से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। मार्ग की दयनीय स्थिति के कारण अधिकांश ग्रामीणों को एनएच 534 से होकर जयहरीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार जाना पड़ता है। जिससे उनका समय और धन दोनों बरबाद हो रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण होने से जनपद की एक बड़ी आबादी को गुमखाल-सतपुली मोटर मार्ग अवरुद्ध रहने पर इस मोटर मार्ग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मोटर मार्ग को यातायात के लिए सुगम बनाने की अपील की। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, पूर्व प्रधान मदन पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन रौतेला, मनीष रौतेला, जगदीश रौतेला, महावीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें