फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंदिरों से हजारों की चोरी

Mon, 30 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी ब्लाक के गगवाड़स्यूं पट्टी के धनाऊ मल्ला गांव में शनिवार देर सायं दो मंदिरों में चोरों ने ताले तोड़ दिए। दोनों मंदिरों से छह से अधिक चांदी के छत्र, तीन किलो से अधिक वजनी चार-पांच घंटियां और चढ़ावे की नगदी चोरों ने साफ कर दी। गांव वालों ने तहसीलदार को इसकी सूचना दी। सोमवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट से मिलकर चोरों को पकड़ने और मंदिर से चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांव निवासी कमल रावत ने बताया कि दोनों मंदिर गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित हैं। दोनों मंदिरों में 18-19 जून को भंडारे का आयोजन है। इसके चलते वे और अन्य ग्रामीण रविवार शाम को मंदिर की साफ-सफाई इत्यादि के लिए गए थे। लौटने पर मंदिरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। भगवती बाला सुंदरी मंदिर से चोर चढ़ावे में आए हजार से अधिक नगदी, आठ घंटियां, चांदी के तीन छत्र ले गए। नागराजा मंदिर से करीब चार चांदी के छत्र, करीब तीन किलो के तीन-चार घंटे और चढ़ावे में आए सारी नगदी समेट ले गए।

कमल रावत ने बताया कि फोन से तहसीलदार आशीष घिल्डियाल को इसकी सूचना दी गई है। रविवार को उन्होंने गांव के अन्य लोगों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की और चोरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें