फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चोरखिंडा गांव के लोग डंडी-कंडी पर मरीजों को पहुंचा रहे हैं अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लॉक के चोरखिंडा मल्ला गांव तक सड़क नहीं बनने पर लोग मरीजों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को चोरखिंडा मल्ला गांव निवासी कांती देवी (42) पेड़ से लकड़ी काट रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसला और लकड़ी पैर को चीरती हुई आर पार हो गई। गांव में सड़क न होने पर गांव के लोग महिला को डंडी-कंडी पर बैठाकर तीन किमी दूर पैदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीण रोशन सिंह, विनोद सिंह, सतेंद्र कुमार, कमला देवी, विनीता देवी ने कहा कि लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों की सुस्ती के कारण उनकी सड़क नहीं बन पा रही है। चोरखिंडा के लिए एक वर्ष पूर्व तीन किमी. सड़क स्वीकृत हुई थी। सड़क का लोनिवि की ओर से सर्वे किया जा चुका है लेकिन बीच में वन भूमि पड़ने के कारण सड़क का निर्माण रुका हुआ है।
उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि चोरखिंडा गांव के लिए तीन किमी सड़क का सर्वे किया जा चुका है। वन भूमि की स्वीकृति के बाद सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें