फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मिलने आए प्रेमी और उसके दोस्त को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल के कनेरा क्षेत्र में एक युवती को मिलने आए उसके प्रेमी और साथी युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। दोनों युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। भीड़ से बचने के लिए एक युवक ने नदी में छलांग लगा ली जिसे ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाल लिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में पता चला कि परिजनों को बिना बताए युवती अपने प्रेमी के संग दिल्ली जा रही थी। मामला पुलिस तक पहुंच गया और परिजनों की सहमति के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई।
विज्ञापन

थलीसैंण थाना प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती दिल्ली में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। वह वहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। कंपनी में साथ काम करने वाले एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक माह पूर्व युवती दिल्ली से कहीं चली गई। बड़ी बहन ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई तो दिल्ली पुलिस ने उसे प्रेमी के यहां से बरामद कर लिया। परिजन युवती को गांव ले आए। बताया जा रहा है कि इस दौरान परिजनों ने उसकी शादी भी तय कर दी। आगामी 26 नवंबर को उसकी शादी होनी थी लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं थी। इस बीच युवती ने अपने प्रेमी को फोन कर गांव बुला लिया। सोमवार सुबह प्रेमी अपने एक साथी को साथ लेकर रोडवेज की बस से बैजरो पहुंचा। युवती घर वालों को बिना बताए ही प्रेमी से मिलने बैजरो बाजार पहुंच गई। युवती के गायब होने की भनक लगी तो सभी लोग उसकी खोज में जुट गए। टैक्सी चालकों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने बैजरो स्टैंड पर रामनगर के लिए टैक्सी बुक कराते वक्त उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच स्थानीय युवकों ने प्रेमी और उसके साथी की धुुनाई कर डाली। घबराहट में प्रेमी ने पहाड़ी से पूर्वी नयार नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों ने उसे नदी से बाहर निकालकर जान बचाई। इस बीच पुलिस और युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बालिग है और स्वेच्छा से अपने प्रेमी के साथ दिल्ली जाना चाहती है। दोनों पक्षों की आपसी व लिखित सहमति के बाद युवती प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें