फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में घपलों के आरोपों की जांच

Wed, 07 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने यहां पहुंचकर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में घपलों के आरोपों की जांच की है। टीम दो दिनों तक यहां डटी रही। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने शिकायतकर्ता से घंटों पूछताछ की। हालांकि जांच के संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


 सोसायटी फॉर रेव्यूलेशन अगेंस्ट करप्शन के महासचिव व विवि कर्मी संतोष कुमार ममगांई ने गत फरवरी माह में विवि में व्याप्त अनियमितताओं और घपलों के संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) को शिकायत पत्र भेजकर जांच की मांग की थी। इसी क्रम में  एमएचआरडी की दो सदस्यीय टीम ने यहां पहुंचकर मंगलवार देर शाम और बुधवार को सघन जांच-पड़ताल की है।

ममगांई ने बताया कि उन्होंने बुक जर्नल्स खरीद में करोड़ों का घोटाला, प्राइवेट इंस्टीट्यूट की संबद्धता में अनियमितता, एलटीसी घोटाला, कंप्यूटर साफ्टवेयर घोटाला और वित्त अधिकारी की नियुक्ति मामले सहित अन्य के संबंध में शिकायत पत्र भेजा था। जांच कमेटी ने इन शिकायतों पर उनसे विभिन्न तथ्य मांगें हैं, जो टीम को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


कमेटी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी इन मामलों में जानकारी ली। आरोपों की सत्यता की जांच के बाद कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। विवि में रहा चर्चाओं का बाजार गर्म ः एमएचआरडी की दो सदस्यीय कमेटी के विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पहुंचने पर यहां चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी और शिक्षक दिन भर दबी जुबान में इस संबंध में चर्चाएं करते रहे। हालांकि खुलकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें