फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ट्रस्ट ने 15 जरूरतमंद लोगों को बांटे लिहाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के तत्वावधान में आर्य समाज उदयरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में 15 जरूरतमंद लोगों को लिहाफ वितरित किए गए। आर्य समाज उदयरामपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती की अध्यक्षता एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य के संचालन में कार्यक्रम हुआ। सेवानिवृत्त रेंजर राजेंद्र प्रसाद पंत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के सेवा के संदेश को इसी तरह आत्मसात कर समाज के संभ्रांत वर्ग को आगे ला सकते हैं। समाजसेवी शूरवीर खेतवाल व बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता की सह संस्थापक मंजू रावत ने कहा कि सम्पन्न लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान समाजसेवी इंदु नौटियाल, सरोज देवी, सरस्वती नेगी, आशा देवी, आशीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, कलावती देवी व मीना देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें