फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार पर मारी टक्कर, तीन घायल

Fri, 29 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार कई चक्कर घूमते हुए पेड़ों से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीन में से दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी है। घटना के बाद ट्रक फरार हो गया।
विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार को करीब साढ़े बारह बजे यूपी क्षेत्र में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली से अस्पताल पहुंचे एसआई आनंद मेहरा ने बताया कि घायल फरार ट्रक का नंबर नहीं बता सके हैं। आगे की कार्रवाई नजीबाबाद पुलिस करेगी। दुर्घटना में राजीव शर्मा, निधि शर्मा, अमर शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं।


कार स्वामी कपिल रतन और गौरव शर्मा निवासी उत्तमनगर नई दिल्ली ने बताया कि वे पांचों शुक्रवार सुबह दिल्ली से लैंसडौन के लिए रवाना हुए। साढ़े बारह बजे नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच जंगल में लघुशंका के लिए कार किनारे खड़ी कर वे पास में ही खड़े थे कि इतने में कोटद्वार की ओर से नजीबाबाद जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरी साइड पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। कार में तीन युवक बैठे थे, जो बुरी तरह जख्मी हो गए। मामले की तहरीर जाफराबाद चौकी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें