फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नर्सिंग स्टाफ पर लटकी कार्रवाई की तलवार, एप्रन और आईडी पहनना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ और अन्य नियमित एवं संविदा कार्मिक अब अगर निर्धारित वेशभषा और आईडी कार्ड के साथ नहीं मिले, तो उन्हें न केवल स्पष्टीकरण देना होगा, बल्कि उनके वेतन पर रोक भी लगाई जा सकती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

राजकीय बेस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के सापेक्ष नर्सिंग स्टाफ की काफी अधिकता बनी हुई है। इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानक के अनुरूप राजकीय बेस अस्पताल में 58 चिकित्सकों के स्थान पर मात्र 19 चिकित्सक ही तैनात हैं, जबकि 110 नर्सिंग स्टाफ के स्थान 107 की तैनाती है। इसके बावजूद अस्पताल के औचक निरीक्षण में वार्डों में नर्सिंग स्टाफ के उपलब्ध नहीं होने, स्टाफ के निर्धारित वेश और आईडी के साथ मौजूद नहीं होने के मामले सामने आने पर अब अस्पताल प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने नर्सिंग अधिकारियों को कार्य और व्यवहार में सुधार के लिए ऐसे 50 कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिनका कार्य और मरीजों व तीमारदारों से व्यवहार संतोषजनक नहीं है। वे बगैर एप्रन होने के साथ तय वेशभूषा और आईडी में नहीं होते। प्रमुख अधीक्षक ने निर्धारित समय पर अस्पताल न पहुंचने, बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज न कराने, स्वच्छता का ध्यान न रखने वालों से स्पष्टीकरण लेने के साथ-साथ वेतन रोकने की चेतावनी दी है। सफाईकर्मियों के निर्धारित वेशभूषा में नहीं होने और सफाई में कमी पाए जाने पर सफाई व्यवस्था बिलों का भुगतान रोकने और लेखा अनुभाग को कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति का अवलोकन करने के बाद ही वेतन आहरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें