फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों का निराकरण करे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने राज्य आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।राज्य आंदोलनकारियों ने भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2002 में आयोग की ओर से आंदोलनकारियों के लिए एक विधेयक पारित हुआ था, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर सरकार की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के लिए सुविधाओं का प्रबंध किया गया था। ज्ञापन में उन्होंने उक्त विधेयक को अविलंब लागू करने, राज्य आंदोलनकारियों को एक समान 20,000 रुपये पेंशन देने, उनके आश्रितों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने, राज्य कर्मचारियों की तरह चिह्नित आंदोलनकारियों को पेंशन सहित अन्य सुविधाएं देने, चिह्नीकरण की लंबित प्रक्रिया को अविलंब पूरा करने, राज्य और जिला स्तर के राजकीय समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित करने, मानपुर निवासी शहीद आंदोलनकारी पृथ्वी सिंह बिष्ट की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में शमीम अब्बासी, आशाराम, शहजनाज शम्सी और मोहनलाल आदि शामिल रहे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें