स्वतंत्रता की थीम पर बनी राखी जवानों को बांधी
श्रीनगर। शहर में रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रैनबो पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एसएसबी के जवानों व अधिकारियों को राखी बांधी। छात्र-छात्राओं ने जवानों के लिए स्वतंत्रता संग्राम की थीम पर राखियां तैयार की थीं। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की ब्रह्मकुमारियों ने गढ़वाल विवि पहुंचकर कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों को राखियां बांधीं। पंडित समाज ने अपने यजमानों की कुशलक्षेम व समृद्धि के लिए रक्षासूत्र बांटे। वहीं मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई। ब्यूरो