फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अब शाहदरा में भी रुकना शुरू हुई श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस

Wed, 14 Oct 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे ने दिल्ली के शाहदरा में श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज स्वीकृत कर दिया है। इससे कोटद्वार, भाबर और गढ़वाल वासियों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने रेलवे से इस ट्रेन में कम से कम दो अनारक्षित (साधारण) कोच भी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोटद्वार से पुरानी दिल्ली के लिए चलने वाली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का उत्तर प्रदेश में अंतिम स्टॉपेज गाजियाबाद रखा गया था। ट्रेन सीधे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। दिल्ली सीमा की शुरुआत में ही शाहदरा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होने से कोटद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल के यात्रियों को यह ट्रेन गाजियाबाद में ही छोड़नी पड़ रही थी। गाजियाबाद से शाहदरा तक पहुंचने में लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। अतिरिक्त किराया, समय की बरबादी और जाम में फंसने से कार्य में घंटों विलंब होने से लोग त्रस्त थे।
अब रेलवे ने शाहदरा में श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कारोबारी विजय गुसाईं, नवीन गोयल ने रेलवे के इस फैसले की सराहना की। उनका कहना था कि दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर उतरकर दिल्ली के अलग-अलग रूट पर बगैर समय गंवाए जल्दी आवागमन होने से धन और समय दोनों की बचत होगी। सुविधा मिलने से कोटद्वार के अलावा नजीबाबाद एवं बिजनौर आदि स्टेशनों से शाहदरा के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

.
- ट्रेन में लगाए जाएं अनारक्षित कोच
अक्सर ट्रेनों से दिल्ली आवाजाही करने वाले यात्रियों अनुराग शर्मा, सुभाष सिंह, इंदु नौटियाल का कहना था कि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में अनारक्षित कोच भी लगाए जाने चाहिए, ताकि साधारण टिकट पर भी लोग सफर कर सकें। कई बार सीट आरक्षित नहीं हो पाने के कारण भटकना पड़ता है।

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेलवे ने 12 अक्तूबर को श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का शाहदरा में स्टॉपेज स्वीकृत किया है। -आरके मीणा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें