पौड़ी। सड़क की मांग को लेकर कल्जीखाल ब्लाक के अंतर्गत पड़ते गांव डांगी, सुरालगांव व पटलना सहित करीब सात गांवों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
उप प्रधान जगमोहन, महिला मंगल दल कांता देवी, पुष्पा देवी, अनसूया देवी, भूपिंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुशीला देवी और मीना देवी ने बताया कि 2003 से लेकर वे सड़क की मांग करते आ रहे हैं। तीनों गांवों को जोड़ने के लिए बनने वाली इस सड़क को स्वीकृति तो मिल चुकी है, लेकिन वित्तीय स्वीकृति न मिलने के चलते सड़क नहीं बन पाई है। कुछ समय पहले मुख्य मार्ग घंडियाल कांसखेत मोटर मार्ग पर ढाई किलोमीटर सड़क बनी, जिससे दो गांव मोटर मार्ग से जुड़ गए, लेकिन उनके गांव अब भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सड़क नहीं बनती।
-फोटो