फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फिर अतिक्रमण और बसों की मनमानी से लगा जाम

Thu, 15 Jan 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर को जाम से मुक्त करने की कवायद अब खुद जाम की वजह बनने लगी है। तीलू रौतेली चौक पर यातायात पुलिस ने जिन ठेलियों को हटाकर पैदल पथ बनाया था, अब उनके बाहर फिर से ठेलियां सजने लगी हैं। साथ ही, रोडवेज चालकों की लापरवाही से व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने तीलू रौतेली चौक से रेलवे स्टेशन और झंडा चौक से हनुमान मंदिर मार्ग को वन-वे कर अतिक्रमण हटाया था लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति जस की तस हो गई। बृहस्पतिवार को यूपी परिवहन की बस पैदल पथ के बाहर खड़ी रही जिससे पीछे आ रही जीएमओयू की बस को जगह नहीं मिली और सड़क के बीचों-बीच जाम लग गया। इस दौरान राहगीर और दोपहिया वाहन फंसे रहे, जिसे बाद में पुलिस ने बस हटवाकर सुचारू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हालात दिन में कई बार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें