कोटद्वार। दीपावली उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर और गले मिलकर दीपावली की बधाई दी। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने-संवारने के साथ विधिवत रूप से दीपावली का पूजन किया गया। अमावस की रात को दीयों और मोमबत्तियों से रोशन करने के साथ ही भवनों पर लगी आकर्षक झालरों से कोटद्वार चमक उठा। पूजन के साथ लोगों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। पलक झपकते ही आसमान में ऊंचाई पकड़ने वाले धमाकेदार स्काई शॉट और कंडील आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, भाबर के कण्वघाटी, दुगड्डा, लैंसडौन, जयहरीखाल, सतपुली, बैजरो, बीरोंखाल आदि क्षेत्रों में भी दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। संवाद