फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सुबह शुरू कर दिया डाट पुलिया की मरम्मत का काम, लगा जाम

Sat, 07 Mar 2026 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दिन के समय मार्ग पर सघन आवाजाही के दौरान क्षतिग्रस्त डाट पुलिया की मरम्मत किए जाने से मार्ग पर जाम की समस्या बनी रही। कार्य के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विगत करीब एक माह से रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर डाट पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। पुलिया पर एक जगह स्लैब नहीं होने से दोपहिया वाहन चालक गिर भी रहे थे। डाट पुलिया के सीमेंटेड स्लैब के सरिये बाहर निकले होने से वाहनों के टायर फट रहे थे और राहगीरों के पांव में चोट लग रही थी। शनिवार सुबह डाट पुलिया के क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत का काम शुरू किया गया। उस समय रोडवेज डिपो के बाहर बसों की कतार लगी थी। बाजार अभी खुला ही था। लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे थे।
मार्ग के आधे हिस्से पर बसें खड़ी होने और आधे हिस्से पर जेसीबी से सीमेंटे स्लैब उखाड़ दिए जाने से अन्य वाहनों की आवाजाही रुक गई। जिस कारण मार्ग पर जाम लग गया। इसके अलावा डग्गामार वाहनों का भी मार्ग पर जमघट लगा होने से लोग परेशान रहे। क्षेत्रीय दुकानदारों का कहना था कि बसों की आवाजाही कम होने पर इस काम को शाम के समय किया जाना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें