फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुरोला तहसील प्रशासन का वसूली अभियान जोर पर

Tue, 09 Dec 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। तहसील प्रशासन की ओर से बैंक डिफॉल्टरों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों ने तहसील प्रशासन को करीब 202 बकायादारों की सूची सौंपी है। इन पर कुल 1.47 करोड़ की बकाया राशि दर्ज है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से तैनात संग्रह अमीन लगातार बकायादरों के घर-घर दबिश देकर वसूली कर रहे हैं। अब तक अमीनों ने लगभग 51 लाख 43 हजार रुपये की वसूली कर बैंकों में जमा कराई है। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने बताया कि बैंक डिफॉल्टरों के मामले गंभीर हैं और लंबे समय से बकाया वसूली रुकी हुई थी। बैंकों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर वसूली अभियान चल रहा है। बकाया राशि किसी भी स्थिति में छोड़ी नहीं जाएगी जिन बकायादारों ने अब तक भुगतान नहीं किया है उनसे जल्द राशि जमा कराने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकायादारों से अपील की कि वे अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शीघ्र भुगतान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें