फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Wed, 17 Dec 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर में हुआ अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन
विज्ञापन

कोटद्वार। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए जगदीश राठी के कोटद्वार पहुंचने पर स्वागत किया गया।
चमोली जनपद के गौचर में नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश राठी, उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी चंदानी, महामंत्री सुरेश चंद्र, कोषाध्यक्ष महेंद्र सैलानी ने पद एवं दायित्व की शपथ ली थी। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश राठी बुधवार को अपने गृहनगर कोटद्वार पहुंचे तो यहां बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश राठी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि एसोसिएशन प्रदेशभर के अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं संरक्षक भारत भूषण शाह, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सोहनलाल, संस्थापक सदस्य सुरेंद्र शमशेर जंग, राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें