किशनपुर/कण्वघाटी। भाबर के चिलरखाल में लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग को लेकर धरना प्रदर्शन 87वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर सड़क निर्माण में उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लालढांग सड़क क्षेत्र की लाइफ लाइन है। इसके लिए राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में सही व प्रबल पैरवी करनी होगी। वन संरक्षण अधिनियम के वजूद में आने से भी पहले से क्षेत्रवासी इस मार्ग पर आवाजाही करते आ रहे हैं। जरूरत पड़ी तो मार्ग निर्माण के लिए उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर नरेश धस्माना, पूर्व पार्षद जगदीश मेहरा, अमित अमोली, देवीदत्त, गोविंद प्रसाद काला, भागा देवी, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, दीपा अधिकारी, माला अधिकारी मौजूद रहे। संवाद