फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार शहर में धूमधाम से निकली प्रभु यीशु की शोभा यात्रा

विज्ञापन
कोटद्वार में निकाली गई प्रभु यीशु की शोभायात्रा में सजी झांकी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
क्रिसमस के उपलक्ष में मृत्युंजय मसीह महागिरिजाघर और मैथोडिस्ट चर्च की ओर शहर में प्रभु यीशु की शोभायात्रा बैंडबाजों और झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन से जुड़ी झांकियों में प्रतिभाग किया। सांता क्लॉज ने उपहार बांटे और लोगों को भाईचारे का संदेश दिया। बृहस्पतिवार देर शाम को आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ सेंट जोसफ चर्च और मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना से की गई। इस अवसर पर बिजनौर एवं गढ़वाल डायसिस के धर्मगुरु बिशप विंसेंट, फादर जॉनी, फादर मेल्विन, फादर जोश एलुकल, रीता, सोनू, सिस्टर प्रदीपा, दिनेश, कुलदीप मार्टिन, जीवन, डॉ. सीएम डेनियल, विजय फ्रेंकलीन, गौरव विलियम, मनीष सिंह, अभिषेक पीटर, बॉबी मैसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें