फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में लगीं वायुसेना की कार्यशालाएं

Fri, 24 Apr 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गढ़वाल के युवाओं को वायु सेना से जोड़ने के लिए वायुसेना के दिल्ली मुख्यालय की ओर से लैंसडौन क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से एडजुटेंट रामकृष्ण गोखले, सार्जेंट कावडकर और जसप्रीत सिंह गढ़वाल के दौरे पर रहे। वायु सेना के दल ने जीआईसी लैंसडौन, जीआईसी जयहरीखाल, जीआईसी सारी, जीआईसी कीर्तिखाल, जीआईसी कंडाई में जाकर विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में चयन प्रक्रिया के संबंध में खास जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वायुसेना में जाने के लिए प्रेरित किया। वायु सेना के अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक मानकों में शारीरिक मापदंड और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। साथ ही भर्ती के बाद मिलने वाले लाभ और 4 साल के बाद अन्य विभाग में मिलने वाले आरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि युवा अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देश सेवा में अतुलनीय योगदान दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें