फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ऑर्गेनिक खेती से बदलेगी एकेश्वर ब्लॉक के डोबल गांव की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। एकेश्वर ब्लॉक के डोबल गांव की 100 एकड़ बंजर जमीन पर एकम वेलनेस कंपनी, दिल्ली आर्गेनिक खेती करेगी। बृहस्पतिवार को गांव के पंचायत भवन में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ परियोजना का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान कंपनी के निदेशक असीम भटनागर ने कहा कि दस वर्षों के लिए डोबल गांव की 100 एकड़ बंजर जमीन को ऑर्गेनिक खेती के लिए लीज पर लिया गया है। जिसमें ग्रामीणों को भूमि के किराये के अतिरिक्त मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सेदारी भी दी जाएगी। पहले चरण में 40 एकड़ पर ऑर्गेनिक खेती की जाएगी। एकेश्वर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत प्रशासक नीरज पांथरी ने कंपनी की पहल की सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव के छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। ग्राम पंचायत की प्रशासक हेमंती देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीडीओ डीपीएस नेगी, कोटद्वार के प्रगतिशील काश्तकार अनुराग चंदोला, इला तलवार, सुनंदा सिंह, प्रवेश तलवार, सीमा तलवार, विमल खन्ना, शालिनी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र रावत ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें