फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें मुन्ने बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 18 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
programme - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूलों के बिजनौर और गढ़वाल डायसिस की अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में 24 विद्यालयों के 1200 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।  
विज्ञापन


मंगलवार को कार्यक्रम उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में सहभागिता की भावना जागृत होती है। साथ ही छात्र देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पहले दिन प्राथमिक स्तर के नन्हें मुन्ने बच्चों ने वन वाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधक बीजू वडेकल ने कार्यक्रम का उद्देश्य व रूपरेखा रखी। कार्यक्रम में एसडीएम मायाराम जोशी, बीईओ एमएल आर्य, सिस्टर लीना आदि उपस्थित थे। आयोजन में विकास घिल्डियाल, पूनम गुप्ता, ममता कालरा, रविंद्र रावत व मीनाक्षी खंडूड़ी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें