फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति ने लोगों से मांगा समर्थन

Sun, 09 Aug 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन पार्क में जन जागरण सत्याग्रह धरना आठवें दिन जारी भी रहा। वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने बौराड़ी के सेक्टर 5ए में बैठक कर लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन पार्क में जन जागरण सत्याग्रह धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने कहा कि जब तक सरकार मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा नहीं कर देती है, उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। कहा कि टिहरी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव होने के चलते लोगों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता है। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर लोगों में पिछले साढे़ चार साल से असमंजस बना है।
सरकार को लोगों की भवानो को देखते शीघ्र कॉलेज निर्माण की घोषणा करें। इधर मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया कि समिति से जुड़े लोग लगातार नगर के विभिन्न स्थानों पर में बैठक कर लोगों से जन समर्थन जुटाने में लगे हैं। बताया जल्द मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। 15 अगस्त तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होता है तो 16 अगस्त से समिति धरना-प्रदर्शन और रैली के माध्यम से सरकार को जगाने का काम करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर आर्यन भट्ट, नवीन सेमवाल, अमित रतूड़ी, राहुल बुटोला, विक्रम तोपवाल, जितेंद्र सेमवाल, प्रमोद पंवार, नरोत्तम जखमोल, शिवराज सजवाण, महिपाल नेगी, दर्शनी रावत, एमएल सेमल्टी, संदीप रावत, कमल सिंह महर, सीपी डबराल, जमुना प्रसाद सेमवाल, अनुसूया नौटियाल, विकास बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें