फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने किया वार्डों का भ्रमण, नालियों की सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने वार्डों का भ्रमण करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने और सड़कों के किनारे बनी नालियों में भरे रेत, बजरी की सफाई करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मेयर ने वार्ड 18 शिवपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के किनारे पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियों में रेत, बजरी एवं कूड़े की सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। भ्रमण में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, लोनिवि के एई सुधीर नैथानी धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, गोपाल सिंह गुसाईं आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें