फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बणासी तल्ली गांव में तीसरे दिन भी नहीं दिखा गुलदार

Tue, 30 Jun 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतखोलू के बणासी तल्ली गांव में गुलदार के हमले में वृद्धा सुशीला देवी की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार को भी गांव की महिलाएं घास लेने के लिए घर से नहीं निकलीं। ग्रामीण समूह बनाकर ही बाजार और अन्य स्थानों पर आवाजाही कर रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी कराई लेकिन गुलदार नजर नहीं आया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अरविंद सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार शाम को सल्ड महादेव बाजार में रह रहे लोगों को पुल के पास गुलदार दिखाई दिया। वहीं एक शिक्षक को मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ड महादेव के समीप गुलदार दिखाई दिया। गुलदार नजर आने की लगातार जानकारी मिलने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
दमदेवल के रेंजर सुभाष घिल्डियाल ने बताया कि मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर निगरानी की गई लेकिन गुलदार की कोई गतिविधि नजर नहीं आई। कैमरा ट्रैप में भी गुलदार कैद नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें