फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राम जन्म और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन

Thu, 24 Sep 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। देवभूमि सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित 11वीं रामलीला मंचन के दूसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। इससे पहले मंचन का शुभारंभ एकता कीर्तन मंडली, सरगम कीर्तन मंडली और समाजसेवी रोशन धूलिया ने संयुक्त रूप से किया। रामलीला के दूसरे दिन मंचन में महाराजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कराने, श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन होते ही रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद ऋषि-मुनियों को ताड़का के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए श्रीराम और लक्ष्मण के वन गमन एवं ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती, शोभित मैंठाणी, पंकज बडोला, सौरभ ध्यानी, गीता रावत, सुषमा भट्ट, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें