फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कूड़े से मैली हो रही खोह नदी, जलीय-वन्य जीवों के अस्तित्व पर खतरा

Thu, 19 Mar 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
न वन विभाग सुध ले रहा और न नगर निगम की टूटी नींद, हर दिन हो रहा पर्यावरण को नुकसान
विज्ञापन

कोटद्वार। वेडिंग प्वाइंटों में शादी समारोह के बाद कचरे को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर लालपुल व लोनिवि गोदाम के बीच खोह नदी में फेंका जा रहा है। इससे जलीय एवं वन्य जीवों के अस्तित्व पर संकट मंडराने के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
शादी समारोह के आयोजन के बाद बची हुई पूजन की सामग्री के साथ ही प्लास्टिक के दोने, गिलास व बोतलें, कांच, मिठाई के डिब्बे समेत अन्य कचरा वाहनों में भरकर कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर लालपुल व लोनिवि गोदाम के बीच फेंका जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को भी चार वाहनों में लाए गए कचरे को इस स्थान पर डाला गया। लोगों का कहना है कि नदी में कूड़ा फेंकने से जहां खोह नदी मैली हो रही है, वहीं क्षेत्र के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा नदी में पहुंचने से जलीय जीवों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। इतना ही नहीं भोजन की तलाश में यहां पहुंच रहे वन्य जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी है। उन्होंने खोह नदी में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर आयुक्त पीएल शाह ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें