फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टिहरी के केशव थलवाल प्रकरण की जांच अब सीओ श्रीनगर करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। टिहरी के केशव थलवाल प्रकरण की जांच अब पौड़ी जिले के सीओ श्रीनगर अनुज कुमार करेंगे। आईजी गढ़वाल ने केशव थलवाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।जिला मुख्यालय पौड़ी में बीते 18 सितंबर को अंकिता भंडारी हत्याकांड की तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। जिसमें टिहरी लंबगांव निवासी केशव थलवाल ने पुलिस पर उनका उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। बताया कि पुलिस की क्रूरता का शिकार होकर उसने चार महीने जेल में बिताए। केशव ने बताया कि वह पुलिस की हर नाकामी को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से समाज के बीच रखने का प्रयास करता रहा। जिस पर थानाध्यक्ष लंबगांव और दो एसआई ने एसएसपी के बुलावे पर बीते 9 मई की शाम उसे उठाकर ले गए। आरोप लगाए कि पुलिस उसे कोटी काॅलोनी चौकी ले गई, जहां पुलिस ने सभी हदें तोड़ पहले उसकी पिटाई की और फिर जाख तिहारे ले जाकर हाथ में चाकू थमा दिया। केशव ने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई थी। वहीं, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि मामले की जांच एसएसपी पौड़ी को भेज दी है। आईजी के निर्देशाें पर लंबगांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला और एसएसआई बाबू खान को पुलिस कार्यालय टिहरी अटैच किया गया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में सीओ श्रीनगर अनुज कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें