फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ी, चिकित्सकों की घटी

Tue, 11 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भारी पड़ रही है। वर्तमान में अस्पताल के अंत: रोगी विभाग में 75 महिला मरीज भर्ती हैं। यहां प्रतिदिन लगभग 10 प्रसव केस आते हैं। इसमें औसतन तीन सीजेरियन होते हैं। ऐसी स्थिति में तीन विशेषज्ञ ही हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में 1 प्रोफेसर, 2 एसोसिएट प्रोफेसर, 5 सहायक प्रोफेसर और 5 सीनियर रेेजीडेंट के पद स्वीकृत हैं। उक्त सभी पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक (परास्नातक) कार्यरत होते हैं। इसके विपरीत विभाग में सिर्फ 1 प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रो. और 2 सहायक प्रो. कार्यरत हैं। 2 सहायक प्रो. में से 1 प्रसूति अवकाश पर हैं। एसआर के सभी पद रिक्त हैं।

एक माह पूर्व यहां 2 एसआर ने ज्वाइन किया था, लेकिन वह कुछ दिन बाद यहां से चले गए। चिकित्सकों की कमी से अस्पताल की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। इन दिनों अस्पताल में 75 महिला रोगी (प्रसूताओं सहित) भर्ती हैं।
विज्ञापन


ओपीडी में प्रतिदिन 50 से ऊपर यात्री आते हैं। इसके अलावा उनको कालेज में लैक्चर भी देने होते हैं। ऐसे में तीनों चिकित्सकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ गया है। विभाग की मुखिया प्रो. सुचित्रा जैन ने भी इस मुद्दे को प्राचार्य के समक्ष उठाया है। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था होने तक फिलहाल विभाग में जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन



विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की कार्रवाई चल रही है। कुछ जेआर को विभाग में व्यवस्था पर तैनात किया जा सकता है।
प्रो. चंद्रमोहन रावत
प्राचार्य मेडिकल कालेज श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें