फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिया के नीचे मिली मावन खोपड़ी कालागढ़ के भारत सिंह की निकली

Sat, 16 May 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनए रिपोर्ट में हुआ खुलासा, साढ़े 13 महीने पहले मिली थी मानव खोपड़ी
विज्ञापन

कालागढ़/कोटद्वार। साढ़े 13 महीने पहले कालागढ़ में डीजल पावर हाउस की पुलिया के नीचे मिली मानव खोपड़ी की पहचान डीएनए रिपोर्ट से हो गई है। यह खोपड़ी संजय नगर निवासी भारत सिंह की निकली जिसे संभवतः बाघ ने अपना शिकार बनाया था।
खोपड़ी 25 मार्च 2025 को बरामद हुई थी और उस पर मांस तक नहीं था। भारत सिंह 23 मार्च को लापता हुए थे जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी। जांच के दौरान केंद्रीय भंडार खंड तीन की दीवार पर रक्त के निशान मिले थे। इसके बाद 30 मार्च को हाथीशाला के निकट एक पुलिया के पास से भारत सिंह के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए। पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ममगाई ने बताया कि न्यायालय की अनुमति से भारत सिंह की माता का डीएनए लेकर फॉरेंसिक जांच कराई गई। अब आई रिपोर्ट में खोपड़ी का डीएनए भारत सिंह की मां से मिल गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की जांच पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ की सक्रियता और मार्ग बंद
बाघ की सक्रियता के अनुमान के बाद सुरक्षा बैरियर 2/6 से पुराना कालागढ़ तक का मार्ग आम आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। यह मार्ग काफी समय बाद खोला गया था। अनुमान लगाया गया था कि कोई बाघ उसे खींचकर जंगल में ले गया होगा। अब यह स्पष्ट हो गया है कि खोपड़ी गुमशुदा भारत सिंह की ही थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें