फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग भी सक्रिय, छह लोग लिए हिरासत में

Thu, 28 Jan 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में वन्य जीव तस्करों के एक गिरोह की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


विभाग ने गिरोह से जुड़े छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

अधिकारियों के अनुसार विभाग की ओर से की गई पूछताछ में इनमें तीन लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
डीएफओ रमेश चंद्र और एसडीओ काला  ने बताया कि वन्य जीव तस्करों के गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। 

इस मामले में विभाग की ओर से अब तक छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान  त्रिपालीसैण क्षेत्र के निवासी सुंदर सिंह, बंगाली गांव निवासी दिनेश,  चाकीसैण तहसील में अर्जीनवीश का कार्य करने वाले थलीसैण निवासी राजन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया तीन अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिरासत में लिए गए इन सभी लोगों को कोटद्वार में जांच टीम को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें