फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धरियालसार गांव के खेतों में लगी आग आरक्षित वन क्षेत्र तक फैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमरगड्डी के तोक गांव धरियालसार के खेतों में लगी आग आरक्षित वन क्षेत्र में फैल गई है। वनाग्नि के कोटड़ी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत जमरगड्डी के तोक गांव धरियालसार में ग्रामीणों के खेतों में आग लग गई। तेज हवा से खेतों की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंचाई की ओर बढ़कर आग आरक्षित वन क्षेत्र में फैल गई। आग के दुगड्डा रेंज से सटे कोटड़ी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर कोटद्वार के रेंज अधिकारी वीसी जोशी, दुगड्डा व कोटरी रेंज अधिकारी उमेश चंद्र जोशी फायर फाइटरों की टीम के साथ जमरगड्डी के पास पहुंचे। टीम ने जमरगड्डी व टूट गदेरा के रास्ते प्रभावित क्षेत्र में आग पर नियंत्रण करने के प्रयास किए। पतझड़ होने व दिन में हवा चलने से आग की लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर आग को नियंत्रित करना टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण टीम को पैदल ही धरियासार गांव में जाना पड़ा। शनिवार सुबह भी आग को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त टीम को मौके पर भेजा गया है। शनिवार देर शाम तक वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही। मौके पर डीएफओ आकाश गंगवार व एसडीओ रजत कपिल भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की लापरवाही से खेतों में लगी आग आरक्षित वन क्षेत्र में फैल गई। वनकर्मी खेतों की आग को नियंत्रित कर आरक्षित वन क्षेत्र की ओर फैल रही आग पर नियंत्रण करने में जुटे हुए हैं। जमरगड्डी क्षेत्र से पांचवें मील के निकट तक आग पर काबू पा लिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें