फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में हर्षोल्लास से मनाया बैसाखी पर्व

Fri, 17 Apr 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में खालसा पंथ का सृजना दिवस बैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारे में सजे विशेष दीवान में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने गुरुबाणी और कथा विचार सुनकर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा साहिब में सजे विशेष दीवान में श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद गुरुबाणी कीर्तन और कथा विचार में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। विशेष दीवान में ज्ञानी गुरदीप सिंह ने गुरुबाणी गायन से संगत को निहाल किया। वहीं, ज्ञानी प्रताप सिंह ने बैसाखी पर्व से जुड़ी मान्यता और इतिहास से रूबरू कराया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, स्त्री सत्संग मंडल की प्रधान प्रवेश भाटिया की देखरेख में विशेष दीवान के समापन पर लंगर वितरित किया गया। आयोजन में रेखा भाटिया, मधु भाटिया, रजनी भाटिया, गुंजी भाटिया, बलराम भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, मनोज सैनी, संदीप सिंह, महिमा सिंह, गुलशन डुडेजा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें