फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गरबा प्रतियोगिता में साक्षी-कशिश की जोड़ी ने मारी बाजी

Sat, 17 Oct 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय (बीजीयू) में नवरात्र पर डांडिया-गरबा नाइट्स का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। गरबा प्रतियोगिता में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) प्रथम वर्ष की साक्षी और कशिश की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभांशु विक्रम ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के करीब 250 छात्र-छात्राओं और 120 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जीएनएम प्रथम वर्ष की साक्षी और कशिश की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ गरबा परिधान का पुरस्कार अंशिका और रोहित को दिया गया। फैकल्टी वर्ग में साक्षी रावत और कार्तिक कुलश्रेष्ठ को सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए सम्मानित किया गया। फार्मेसी प्राचार्य डॉ. ज्योति सक्सेना और असिस्टेंट रजिस्ट्रार अरुण खंतवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें