फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर निर्माणाधीन दो झोपड़ियां हटवाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्टेडियम से लगी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माणाधीन झोपड़ी को हटवा दिया है। इस दौरान प्रभावितों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन के समक्ष उनकी एक नहीं चली। बृहस्पतिवार शाम को तहसीलदार साक्षी उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम स्टेडियम के निचले हिस्से में स्थित हॉकी ग्राउंड में पहुंची। टीम ने यहां स्टेडियम से लगी सरकारी भूमि पर निर्माणाधीन दो झोपड़ियों को हटवा दिया। सुनील कुमार, बृजू समेत अन्य प्रभावितों का कहना है कि कॉलोनी के 45 परिवार पिछले 65 वर्षों से उक्त भूमि पर काबिज हैं। वर्ष 2023 में खोह नदी में आई आपदा के दौरान कॉलोनी के 32 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा के बाद प्रभावित परिवार सड़कों पर रह रहे थे। जिसमें राजकुमार व महेंदी देवी का परिवार भी शामिल था। सुरक्षा दीवार बनने के बाद उक्त दोनों परिवार कर्ज लेकर अपने रहने के लिए झोपड़ियों का निर्माण करा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने झोपड़ी बनने से पहले ही उन्हें हटवा दिया है। इस दौरान सभी मोहल्लेवासी उन्हें झोपड़ी बनाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन के सामने उनकी एक नहीं चली।प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार को तहसील में आने के लिए कहा है। तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन व नगर निगम की टीम द्वारा स्टेडियम से सटी सरकारी भूमि में निर्माणाधीन दो झोपड़ियां हटवाई गई हैं। इस मौके पर एसएसआई उमेश कुमार, कानूनगो मनोहर सिंह नेगी, समेत नगर निगम व बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें