फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन पुलिस ने आठ माह से फरार चल रहे अपराधी को ग्राम साहबनगर छिद्दरवाला देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि सूचना मिली कि आठ महीने से फरार चल रहा एक अभियुक्त देहरादून क्षेत्र में है, जिस पर लैंसडौन पुलिस टीम ने ग्राम साहबनगर छिद्दरवाला देहरादून क्षेत्र से अपराधी रूपेश नेगी को एक अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अभियुक्त रूपेश नेगी (32) निवासी गैंडीखाता थाना श्यामपुर के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में गैंगस्टर एक्ट पर मुकदमा पहले से दर्ज है। अभियुक्त आठ माह से फरार था। अभियुक्त के विरुद्ध श्रीनगर, कोटद्वार, ऋषिकेश, रायवाला, रानीपुर और ज्वालापुर के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें