फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: महिलाओं में भी बढ़ रहा टेंडम पैराग्लाइडिंग का क्रेज

Wed, 28 Oct 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलखेत में गोवा की पर्यटक और पाबौ की महिला चिकित्सक समेत पांच महिलाओं ने भरी रोमांच की उड़ान
विज्ञापन

सतपुली। नयार घाटी के ढाढूखाल-बिलखेत में टेंडम पैराग्लाइडिंग का रोमांच महिलाओं को भी खूब आकर्षित कर रहा है। एडवेंचर बकेट कंपनी की ओर से संचालित कामर्शियल पैराग्लाइडिंग में गोवा की पर्यटक, पाबौ की महिला चिकित्सक और युवतियों समेत पांच महिलाओं ने टेंडम फ्लाइट का लुत्फ उठाया।
एडवेंचर बकेट कंपनी के संचालक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि पाबौ चिकित्सालय में तैनात डॉ. प्राची, गोवा से कोटद्वार के प्रवासी मित्रों के साथ पहुंचीं पर्यटक कविता, स्थानीय ओजस्वी रावत और दो अन्य महिलाओं ने पैराग्लाइडिंग की। सभी ने ढाढूखाल से टेकऑफ कर नयार घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य काे हवा में उड़ान भरते हुए निहारा।
विज्ञापन

गोवा से पहुंचीं पर्यटक कविता ने बताया कि सतपुली जैसे खूबसूरत क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग करना उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा। वहीं, कोटद्वार से पहुंचीं योगिता ने कहा कि ढाढूखाल से उड़ान भरने के दौरान नयार नदियों और घाटी के मनमोहक दृश्य पैराग्लाइडिंग के रोमांच को दोगुना कर देते हैं।
विज्ञापन

पाबौ से अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ पहुंचीं डॉ. प्राची और स्थानीय युवती ओजस्वी रावत भी उड़ान भरने के बाद काफी उत्साहित दिखीं। डॉ. प्राची ने कहा कि नयार घाटी में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें