फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तेज बारिश में मकान का आंगन धंसा, गोशाला टूटी, परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुगड्डा। द्वारीखाल ब्लॉक के रिंगवाड़ गांव में तेज बारिश में भूस्खलन से एक मकान का आंगन धंस गया, जबकि एक गोशाला की छत टूट गई। राजस्व पुलिस ने खतरे को देखते हुए एक परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक राजेश राणा ने बताया कि द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजबाट से रिंगवाड़ गांव के लिए पूर्व में तीन किमी. सड़क बनाई गई थी। सड़क बनाने के दौरान ब्लास्टिंग से सुमन कुमार के घर में दरारें पड़ गई थी। शनिवार को क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के बाद अचानक उनके मकान का आंगन भूस्खलन की चपेट में आ गया। धंसाव होने के कारण मकान के धंसने के खतरे को देखते हुए सुमन कुमार के परिवार को गांव के पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, तेज बारिश से गांव के उमेद सिंह की गोशाला ढह गई। उसके मवेशी बाल बाल बचे। बताया कि ग्रामीणों की ओर से लिखित में भी सूचना और प्रार्थनापत्र मिल गया है, मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें