फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वेस्ट टू वंडर पार्क के निर्माण कार्य में आई तेजी, झूले व व्यायाम उपकरण लगने हुए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अलकनंदा नदी के किनारे नर्सरी रोड पर स्थित पुराने अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड को अब एक शानदार पार्क, पार्किंग और सामुदायिक वेडिंग प्वाइंट में बदला जा रहा है। इस पहल से वर्षों पुरानी गंदगी और बदबू की समस्या खत्म होगी और शहरवासियों को एक नया सार्वजनिक स्थल मिलेगा। इन दिनों इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां पार्क में झूले और व्यायाम उपकरण लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

यह परियोजना लगभग 20 लाख रुपये की लागत से पूरी हो रही है जिसके तहत पार्क में बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए व्यायाम उपकरण लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेयर आरती भंडारी ने पार्षद रमेश रमोला के साथ साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस जगह पर कभी कूड़े का ढेर था लेकिन अब हरियाली बिछाई जा रही है और इसे एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें फैंसी लाइट्स भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा यहां 100 से अधिक वाहनों की पार्किंग सुविधा भी मिलेगी। बगल के टीन शेड का पुनर्निर्माण करके एक सामुदायिक वेडिंग प्वाइंट बनाया जाएगा जिससे मध्यम वर्ग के लोग कम खर्च में शादी और अन्य समारोह आयोजित कर सकेंगे।

पार्षद रमेश रमोला ने इस पहल के लिए मेयर आरती भंडारी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह वार्ड नंबर 24 के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है जो पिछले 30 सालों से इस समस्या का समाधान चाहते थे। यह परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण और निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें