फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: महात्मा गांधी के नेतृत्व में जनांदोलन से बनी थी कांग्रेस

Sun, 28 Dec 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि भारत को एक स्वतंत्र, समतामूलक और न्यायपूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था। जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कांग्रेस हर संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और यह पार्टी समावेशी विकास की प्रतीक रही है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, साबर सिंह नेगी, रूपेंद्र सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, संकेश्वर प्रसाद सेमवाल, सतेंद्र सिंह नेगी, हेमचंद सिंह पवार, शूरवीर सिंह खेतवाल, सुदर्शन सिंह रावत, विजय नारायण, सूरज कांति आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें