फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग की सुधरेगी हालत, बेहतर होगी कनेक्टिविटी

Wed, 15 Apr 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने 18 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजने की तैयारी की
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग की हालत जल्द ही सुधरेगी। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार की ओर से मार्ग की दशा सुधारने के लिए 18 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होने पर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा।
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत हनुमंती सरूड़ा, गैनोली, सैलानी, अमतोला, घोटा, दलिमखेत, बोरगांव, पुरानकोट, कोलीगांव, चंडा, दूंणी, मलनिया आदि गांवों के ग्रामीणों की मांग पर शासन ने वर्ष 2005 में हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था की ओर से 10 किमी. रोड कटिंग का कार्य कई चरणों में किया गया। डामरीकरण न होने से मार्ग पर आवाजाही करने में ग्रामीणों को दिक्कतें आ रही हैं। मार्ग का शुरुआती एक किमी हिस्सा कच्चा होने से वाहनों की आवाजाही असुरक्षित बनी है।
विज्ञापन

कोली गांव से चंडा गांव के बीच का सड़क का हिस्सा भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र होने से पैदल आवाजाही के लिए असुरक्षित है। पहाड़ी से मिट्टी, पत्थर दरकने से दुर्घटना का खतरा बना है। क्षेत्रवासी लगातार सड़क की हालत सुधारने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


10 किमी. हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इसे शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
- विनीत सैनी, एई पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें